प्रताड़ना का स्टेट्स लगाकर विवाहिता ने मौत को लगाया गले

फांसी पर लटका मिला शव, सात माह पहले हुई शादी

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के शिवपुरी में एक विवाहिता ने व्हाट्स एप पर दहेज प्रताड़ना का
स्टेट्स लगाकर मौत को गले लगा लिया। महिला की सात माह पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
यह अनहोनी नई मंडी कोतवाली शिवपुरी मोहल्ले में रविवार तड़के हुई। बताया गया है कि भोपा के होली चौक निवासी गोल्डी शर्मा की शादी सात माह पहले मयंक शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से गोल्डी शर्मा को प्रताड़ित किया जा रहा था। मानसिक रूप से परेशान चल रही गोल्डी शर्मा का शव रविवार सुबह फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे परिवार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि गोल्डी ने अपने व्हाट्स एप पर प्रताड़ना स्टेट्स लगा रखा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला