पेपर मिल में खौलता पानी गिरने से पांच मजदूर झुलसे

गंभीर हालत में झुलसे चार मजदूरों को भेजा गया मेरठ

मुजफ्फरनगर। शहर के जौली रोड स्थित कृष्णांचल पेपर मिल में शनिवार देर रात बायलर से जुड़ी पाइप लाइन की पैकिंग फटने से कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए। चार मजदूरों को गंभीर हालत में मेरठ में भर्ती कराया गया है। मिल प्रशासन ने बायलर फटने से इनकार करते हुए पाइप लाइन लीकेज होने की बात स्वीकार की है। फायरकर्मी भी ऐसे किसी हादसे की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। सिखेड़ा क्षेत्र के जौली रोड पर कृष्णांचल पेपर मिल में शनिवार रात हादसा हो गया। बताया गया है कि साढे दस बजे के करीब बायलर से जुड़ी पाइप लाइन की पैकिंग अचानक फट गई, जिससे खौलता हुआ गर्म पानी काम करने वाले कर्मचारियों के उपर गिर गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इस हादसे में पांच मजदूर झुलस गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ भेज दिया गया। इनमें सचिन, शेषराज, चंद्रभान और सचिन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे की खबर मिलते ही रात में मिल प्रशासन और परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। मिल प्रशासन का कहना है कि पाइप लाइन की पेकिंग फटने के कारण अनहोनी हुई है। बायलर फटने की बात सही नहीं है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल