मुजफ्फरनगर। मौहम्मदपुर गांव से तीन दिन पहले लापता कश्यप का शव फुगाना क्षेत्र में पेड़ पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया।
भौराकलां के मोहम्मदपुर निवासी कृष्णा कश्यप तीन दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। रविवार सुबह खेड़ीगनी गांव के बाग में एक युवक का शव लटका हुआ मिला। कुछ ही देर में यह खबर आग की तरफ फैली तो मौके पर लोगों का जमघट लग गया। इसी बीच फुगाना पुलिस भी आ गई। कुछ देर बाद शव की पहचान कृष्णा कश्यप के रूप में हो गई। परिजन भी रोते बिलखते हुए वहां आ गए। शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि कृष्णा को मारने के बाद पेड पर लटकाया गया है। फुगाना थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।






