पूर्वजों की जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहा अब्दुल गफ्फार का परिवार

मुजफ्फरनगर। थाना मन्सूरपुर क्षेत्र के ग्राम पुरबालियान निवासी किसान अब्दुल गफ्फार पुत्र मंगत ने अपनी पूर्वजों की 36 बीघा पैतृक जमीन बचाने के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के दौरान उसकी उपजाऊ जमीन पर कब्जे की साजिश रची जा रही है। अब्दुल गफ्फार ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी जमीन पक्की सड़क के किनारे स्थित है और अच्छी पैदावार देती है, जिसे उन्होंने वर्षों से प्राकृतिक खाद से उपजाऊ बनाए रखा है। लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने चकबंदी अधिकारियों से साजिश कर उनकी उपजाऊ भूमि के बदले नदी किनारे की बंजर और अव्यवस्थित जमीन देने की कोशिश की है।किसान ने आरोप लगाया कि उसके चाचा के बेटे साऊद, दाऊद और अब्दुल कय्यूम पुत्रगण मनसफ अली उसके परिवार पर दबाव बना रहे हैं और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। अब्दुल गफ्फार ने कहा कि ये लोग महिला उत्पीड़न कानूनों का दुरुपयोग कर झूठे आरोप लगाने की योजना बना रहे हैं, ताकि उनकी जमीन और मकान पर कब्जा किया जा सके। गफ्फार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर एसओसी चकबंदी अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें उनकी पूर्वजों की जमीन वापस नहीं दी गई, तो उनका परिवार सामूहिक इच्छा मृत्यु की स्वीकृति लेने को मजबूर होगा।किसान ने प्रशासन से निवेदन किया कि या तो उनकी जमीन पूर्व स्थान पर पुनर्स्थापित की जाए, या फिर उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला