पूर्ण चंद्र ग्रहण से पहले सूतक लगते ही बंद हो गए मंदिरों के कपाट

मुजफ्फरनगर। भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पर रविवार की रात साल का पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा। यह चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 9:57 बजे से शुरू होकर देर रात 1:26 बजे तक रहेगा। भारत सहित विश्व के कई देशों में यह ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है। इस कारण से रविवार को दोपहर 12:35 बजे से सूतक काल शुरू हो गया। सूतक काल शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए और किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या शुभ कार्य को करने की मनाही रही। ग्रहण को लेकर मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों सहित पूरे देश के मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण और विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। चंद्र ग्रहण को धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए मंत्र-जाप, ध्यान और दान का विशेष फल प्राप्त होता है। ग्रहण के समय भोजन बनाना और ग्रहण कालीन भोजन करना निषेध माना गया है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका महाद्वीपों में भी दिखाई देगा। भारत में यह पूरे देशभर में दृष्टिगोचर होगा। इसी दिन से पितृ पक्ष अथवा श्राद्ध पक्ष की शुरुआत भी हो गई। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पितरों की शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह समय विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल