पुलिस खेल महोत्सव की विजेता टीम ने एसएसपी से की मुलाकात

मुजफ्फरनगर। प्रयागराज में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस खेल महोत्सव में मेरठ जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक और फेंसिंग जैसे खेल शामिल थे, जिनमें प्रदेश की अनेक टीमों ने भाग लिया।
मेरठ जोन की पुरुष टीम ने पीएसी पश्चिम जोन को हराकर कबड्डी और जिम्नास्टिक में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि महिला टीम ने प्रयागराज टीम को पराजित कर कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम मैनेजर वीरेंद्र सिंह राठी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। विजेता टीम और उनके कोच आज मुजफ्फरनगर पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की। एसएसपी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आप इसी तरह उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करें।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला