पुलिसकर्मियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण ने पुलिसकर्मियों को दिए नशा मुक्त वातावरण बनाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशा मुक्त वातावरण तैयार करने के निर्देश दिए।
नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के परिकल्पना के तहत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे से दूर रहने, नशे के दुष्परिणामों से समाज को जागरूक करने और नशामुक्त वातावरण बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन को हानि पहुँचाता है, बल्कि परिवार की खुशियों, सामाजिक मूल्यों एवं आर्थिक स्थिरता को भी नष्ट करता है। समाज के हर वर्ग को इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाया जा सके। अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। जनहित में नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला