पुरकाजी में हाईवे चौड़ीकरण की पैमाइश, लोगों में हड़कंप

पुरकाजी। कस्बे में हाईवे चौड़ीकरण की तैयारियाँ शुरू होते ही लोगों में हलचल मच गई। शनिवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने सहायक अभियंता मनी सिंह के नेतृत्व में भूराहेड़ी से सूली वाला बाग तक पैमाइश की। इस दौरान 60 फीट तक की पैमाइश कर निशान लगाए गए और लोगों को हाईवे से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई।अचानक शुरू हुई इस कार्यवाही से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल दिखाई दिया। पहले भी चौड़ीकरण के दौरान कई मकान टूट चुके हैं, इसी कारण लोग अपने-अपने घरों और दुकानों की दूरी फीते से नापने लगे। सहायक अभियंता मनी सिंह ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण की प्रक्रिया को लेकर विभागीय स्तर पर काम तेज किया जा रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। हाईवे चौड़ीकरण की पैमाइश की खबर से कस्बे के लोग असमंजस और आशंका में हैं कि कहीं उनके मकान या दुकानें तो प्रभावित नहीं होंगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला