पुरकाजी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों-किसानों में आक्रोश

पुरकाजी। लोक निर्माण विभाग द्वारा भूराहेड़ी से पुरकाजी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 60 फुट और 55 फुट पर निशान लगाए जाने के विरोध में व्यापारियों और किसानों में व्यापक आक्रोश देखा गया। इसको लेकर शुक्रवार को पुरकाजी नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में व्यापारियों और किसानों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी नेपाल सिंह ने की, जबकि संचालन मोनू प्रधान ने किया।
बैठक में चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पुरकाजी में पहले से बाईपास बन चुका है और लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर अनावश्यक तोड़फोड़ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग बिना सहमति के किसी का भी कौना तोड़ता है, तो आंदोलन के लिए तैयार हैं। टिकैत ने पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे कई अन्य नगर पंचायतों का भी उद्धार कर सकते हैं। जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा ने कहा कि चरथावल में भी लोक निर्माण विभाग ने तानाशाही दिखाई थी, लेकिन वहां के लोगों के मकानों और दुकानों को बिना सहमति नहीं तोड़ा गया। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि भूराहेड़ी से पुरकाजी तक सड़क केवल पांच-पांच फुट चौड़ी की जा रही है, लेकिन विभाग ने गलत निशान लगाकर व्यापारियों और किसानों को उत्पीड़न का लक्ष्य रखा है। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि विभाग की मनमानी को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर योगेश शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, लाला नवीन कुमार, संदीप गोयल, रॉबिन गोयल, वंश अग्रवाल, सुखपाल बेदी, धर्मेंद्र मित्तल, कपिल मित्तल, संजीव गोयल, अकील खान, इरशाद फरीदी, वीरेंद्र टाइप वाले, डॉक्टर पंकज, पप्पू कर्नवाल, संजीव खुलकर, रेवती रमन, अंकित गोयल, हाजी सलीम, अफसर प्रधान, मोहित, विकास सहित सैकड़ों व्यापारी और किसान उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला