पुरकाजी में रोडवेज बसों के अंदर से संचालन की मांग तेज

पुरकाजी। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने रोडवेज बसों के अंदर से संचालन की मांग को लेकर एआरएम मुजफ्फरनगर प्रभात सिन्हा और स्टेशन इंचार्ज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कुछ वर्ष पूर्व तक पुरकाजी रोडवेज बस अड्डे पर विभिन्न डिपो की करीब 350 बसें आती थीं, लेकिन अब मुजफ्फरनगर डिपो की अधिकांश बसें बाईपास से होकर निकल रही हैं। उन्होंने कहा कि पुरकाजी कस्बे और आसपास के देहात के हजारों लोग रोजाना शिक्षा, व्यापार और अन्य कार्यों के लिए मुजफ्फरनगर व रुड़की आते-जाते हैं। बाईपास से बसों के गुजरने के कारण सुबह, शाम और रात के समय यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले एमएसटी पास भी पुरकाजी बस अड्डे से बनाए जाते थे, लेकिन अब यह सुविधा भी बंद हो गई है।चेयरमैन फारूकी ने बताया कि पहले भी कई एआरएम को बाईपास पर लगने वाले जाम की समस्या दिखाकर मौके पर बुलाया गया था। उस समय आरएम ने भूराहेड़ी बाईपास पर बोर्ड लगवाया था कि सभी रोडवेज बसें पुरकाजी के अंदर से होकर जाएंगी, लेकिन अब उस आदेश की अनदेखी हो रही है, जिससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जनहित में हर संभव सुविधा देने को तैयार है ताकि बस अड्डे से बसों का नियमित संचालन शुरू किया जा सके। इस पर एआरएम प्रभात सिन्हा ने आश्वासन दिया कि मुजफ्फरनगर डिपो की बसें अब पुरकाजी के अंदर से होकर जाएंगी और स्टेशन इंचार्ज को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, उन्होंने जल्द ही टीम सहित पुरकाजी पहुंचकर निरीक्षण करने का भरोसा भी दिलाया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला