पुरकाजी बाईपास पर ढाबे में घुसी तेज रफ्तार कार

पुरकाजी। पुरकाजी बाईपास स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट में तेज रफ्तार कार के घुसने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को सीज कर लिया है।
थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि देर रात मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार वर्ना कार अचानक असंतुलित हो गई और पुरकाजी बाईपास स्थित फैमिली ढाबे में जा घुसी। इस हादसे में ढाबे को काफी नुकसान पहुंचा। घटना का पूरा दृश्य ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार संख्या यूपी 07 एटी 6910 को थाने लाकर सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है

Related Posts

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के दर्जनों पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से भेंट कर नगर पालिका प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधि…

Continue reading
नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

शामली। कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब शराब के नशे में एक युवक ने अपने सगे भाई पर धारदार हथियार से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला