पीड़ित नईम ने लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर। स्थानीय मीडिया सेंटर पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पीड़ित नईम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला अहमद नगर, कूकड़ा थाना नई मंडी ने अपनी व्यथा सार्वजनिक करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। नईम ने बताया कि वह एक सादा और सामाजिक व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2025 की रात करीब 8:30 बजे कूकड़ा रोड स्थित ट्यूबवेल के पास हुई गोलीकांड की घटना में उन्हें झूठे आरोप में फंसा दिया गया है। नईम के अनुसार, उसी गाँव के निवासी चांद मोहम्मद पुत्र मंगता को अरमान पुत्र इंतजार और इंतजार पुत्र मोमिन ने गोली मारी थी। पीड़ित का कहना है कि वह घटना स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर मौजूद था और गोली चलने की आवाज सुनकर जब मौके पर पहुंचा, तो उसने अरमान और इंतजार को तमंचे के साथ देखा। लेकिन इसके बावजूद, थाने में चांद मोहम्मद के भाई आस मोहम्मद ने कुछ लोगों के कहने पर उनका नाम रिपोर्ट में दर्ज करा दिया। नईम ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने मुलजिम अरमान पुत्र इंतजार से सांठगांठ कर, उसे चार्जशीट से हटा दिया और उनका नाम झूठे एवं मनगढ़ंत तथ्यों के आधार पर आरोपियों में शामिल कर दिया। प्रेस वार्ता में पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया कि मामले की सही और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक दोषियों को सजा मिले।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला