पीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 आगामी 6 और 7 सितंबर को जनपद में आयोजित होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने दायित्वों का पालन करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएं। जनपद में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों दिनों में परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक, द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक होगी। दोनों दिनों की चारों पालियों में मिलाकर कुल 40,320 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व अपने-अपने केंद्रों की सभी व्यवस्थाएं जांच लें। बरसात को देखते हुए उन्होंने छतों, खिड़कियों और बिजली की आपूर्ति की विशेष रूप से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं पानी टपक रहा है तो तुरंत मरम्मत कराई जाए, पंखे, मेज-कुर्सियां सही स्थिति में रहें। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक व्यवस्था एवं बैगेज काउंटर समय से पहले पूरी तरह संचालित हो जाएं। किसी भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल या बाहरी व्यक्ति की एंट्री न हो। केवल ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को ही प्रवेश दिया जाए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दिन सभी संबंधित अधिकारी समय से केंद्रों पर पहुंचें। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी केंद्रों का निरीक्षण कर लें और कमियां तुरंत दूर कराएं।बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार राठौर, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला