मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 6 में निर्मित नई सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। करीब 18 लाख रुपये की लागत से बनी 157 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण नगर पालिका द्वारा वार्ड की सभासद रितु त्यागी के विशेष प्रयासों से कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है, और पारदर्शी तरीके से जनहित के कार्य समयबद्ध पूरे किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, महामंत्री आदेश गौतम, नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता कपिल कुमार, लिपिक संजीव सिंघल, मनोज पाल, हरीश गुप्ता, तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सभासद रितु त्यागी ने स्थानीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।नगरवासियों ने सड़क निर्माण व लोकार्पण को लेकर पालिका प्रशासन व सभासद का आभार जताया, और उम्मीद जताई कि इसी प्रकार भविष्य में भी वार्ड के विकास कार्य तेजी से होते रहेंगे।






