पारिवारिक कलह से तंग महिला जहर खाकर पहुंची थाने

चरथावल। पारिवारिक कलह से तंग महिला जहरीला पदार्थ खाकर अपने बच्चे के साथ चरथावल थाने पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता को बिना देर किए अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोप है कि जेठ और उसके बच्चों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया है।
चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरगढ़ निवासी जोनिका की पांच साल मृत्यु हो गई थी। फिलहाल वह तीन साल के बेटे के साथ अपनी ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि जोनिका ने बुधवार को पारिवारिक कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद जोनिका अपने बेटे के साथ सीधे चरथावल थाने पहुंची। महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को जहरीले पदार्थ करने की बात कही। पुलिस ने बिना देर किए महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया। जहां पर तत्काल उसका उपचार किया गया है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई। जोनिका की बहन का कहना है कि जोनिका को उसके जेठ और उसके बेटों द्वारा काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा है। तंग आकर जोनिका ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। पुलिस को दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला