पुरकाजी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान आॅपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुरकाजी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर पांच वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्त विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे थे।
गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के सघन पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में की गई। उप निरीक्षक विशाल राठी अपनी टीम के साथ वारंटियों के ठिकानों पर पहुंचे और दबिश देकर अभियुक्तों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रफी पुत्र मजीद उर्फ छंग्गा (65 वर्ष), तकी पुत्र मजीद उर्फ छंग्गा (66 वर्ष), सादिक पुत्र सफी (25 वर्ष), अब्दुल कादिर उर्फ कादिर पुत्र हमीद (36 वर्ष), जीशान पुत्र तकी (32 वर्ष) निवासीगण मोहल्ला कस्सावान, कस्बा व थाना पुरकाजी, के रूप में हुई। अभियुक्तगण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विशाल राठी, निक्की माहौर, हैड कांस्टेबल अरुण कुमार, हैड कांसटेबल राजीव सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल सचिन कुन्तल शामिल रहे।






