पहचान छिपाकर भीख मांगने वाले चाचा-भतीजे समेत तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस पहचान छिपाकर शहर और देहात की गलियों में भीख मांगने वाले चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों को पकड़ा है, जिनके पास से अलग-अलग फर्जी आधार कार्ड, पैन और वोटर कार्ड बरामद हुए है, जिसके आधार पर वो भोले-भाले लोगों से ठगी करते थे।
शहर कोतवाली पुलिस ने चरथावल रोड पर चेकिंग के दौरान ढोलक बजाकर भीख मांगने वाले तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इनके पास से फर्जी आधार, पैन और वोटर कार्ड मिलने के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस को गहनता से जांच पड़ताल के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पकड़े गए खालिद और सद्दाम निवासी चांदनहेड़ी बागपत आपस में सगे चाचा-भतीजे है, जबकि तीसरा तालिब इनका रिश्तेदार है। ये लोग अपनी पहचान छिपाकर भीख मांगते थे। यही नहीं आरोपियों ने फर्जी नाम से आधार, पैन और वोटर कार्ड बना रखे थे। प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से उन्हें नकली आधार, पैन और वोटर कार्ड बना रखे थे। हिंदू बस्तियों में हिंदू नाम वाला आधार कार्ड तथा मुस्लिम बस्तियों में मुस्लिम नाम वाला आधार कार्ड दिखाकर कमरा किराये पर ले लेते थे और आस पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपनी अलग अलग मजबूरी बताकर रुपये ऐंठ लेते थे। इसके बाद रातों-रात फरार हो जाते थे। इनके पास से पांच आधार कार्ड, वोटर और पेन कार्ड बरामद हुआ है। जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों का चालान किया गया है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला