पसमांदा मुस्लिमों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

मुजफ्फरनगर। राजधानी दिल्ली के लाल किले पर हाल ही में हुई आतंकी घटना के प्रति देश भर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार सुबह शहर में मुस्लिम पसमांदा समाज द्वारा आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। समाज के सैकड़ों लोग अहिल्या बाई चौक पर एकत्र हुए और आतंकवाद का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया। हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर “आतंकवाद मुर्दाबाद” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिफ मुनीर, हाफिज सईद और अन्य आतंकी तत्वों की गतिविधियों की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें मानवता का दुश्मन बताया। प्रतिनिधियों का कहना था कि आतंकवाद किसी धर्म या समुदाय का नहीं होता, बल्कि यह मानवता के मूल्यों पर हमला है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लाल किले पर हुई घटना की कठोरता से जांच की जाए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल सतर्क रहा और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के अध्यक्ष शमशाद मीर, राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजवान अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इदरीस खान सहित कई पदाधिकारी और समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल