पटेल जयंतीः रन फॉर यूनिटी के साथ हर विधानसभा में निकलेगी पदयात्रा

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्टीय एकता दिवस के रूप में मनाकर देश भर में जनजागरण अभियान चलाएगी। इसके तहत 31 अक्तूबर को मुजफ्फरनगर में रन फाॅर यूनिटी के आयोजन के साथ जिले के छह विधानसभाओं में पद यात्रा निकाली जाएगी। यही नहीं स्कूल काॅलेजों में कई तरह की प्रतियोगिताएं कराकर देश की एकता और अंखडता को मजबूत बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को उप प्रधानमंत्री रहे सरकार पटेल की जयंती के तहत मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा देश और प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिसमें सरदार पटेल के जीवन और योगदान को दर्शाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मूल्यों को बढ़ावा देना है, जिससे देश में एकता का संदेश जाए। तमाम कार्यक्रमों में भाजपा के बैनर और झंडे के बजाए तिरंगे का इस्तेमाल होगा। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गो के लोगों की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा स्कूलों में दौड के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध, रंगोली, भाषण, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं की जाएगी। इसके अलावा मुजफ्फरनगर जिले की हर विधानसभा में पद यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक और भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्भाग्य की पूर्व की कांग्रेस सरकार ने सरदार पटेल के योगदान को पूरी तरह से उजागर नहीं होने दिया। वह चाहे स्वतंत्रता के पूर्व रहा हो या स्वतंत्रता के बाद के कार्य हों।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला