नो प्लाइंग जोनः सीएम धामी को मुजफ्फरनगर से लेनी पड़ी हवाई सेवा

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस परेड के चलते एनसीआर में नो प्लाइंग जोन घोषित होने के कारण उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को मुजफ्फरनगर से देहरादून के लिए हवाई सेवा लेनी पडी। धामी के हैलीकाप्टर को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली थी, इस कारण उन्हें दिल्ली से यहां सडक मार्ग से आना पड़ा। इसी दौरान धामी ने कहा कि मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड राज्य स्थापना की गहरी यादें जुडी है। उन्होंने सियासी दलों को शंकराचार्य विवाद में राजनीति न करने की सलाह दी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दिल्ली से सडक मार्ग से मुजफ्फरनगर पहुंचे। पुलिस लाइन पहुंचने पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी सि(ार्थ के मिश्रा, सीओ मंडी राजू साव ने उनकी अगवानी की। पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा नेता विशाल गर्ग, सुनील दर्शन, रजत गोयल आदि इस दौरान मौजूद रहे। दरअसल सीएम धामी कुछ काम से दिल्ली गए हुए थे। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के चलते एनसीआर क्षेत्र में नो फ्लाइंग जोन घोषित किया हुआ, जिस कारण सीएम को हैलीकाॅप्टर को अनुमति नहीं मिल सकी। मुजफ्फरनगर के पुलिस लाइन से धामी देहरादून के लिए रवाना हुए।
इससे पूर्व मीडिया से बात करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक तो मुजफ्फरनगर हमारा पडोसी है और उत्तराखड राज्य स्थापना से इसकी गहरी यादें जुडी है। रामपुर तिराहा कांड किसी से छिपा नहीं है। हर साल दो अक्तूबर को रामपुर तिराहे पर आकर उत्तराखंड के शहीदों को श्र(ाजंलि अर्पित करते है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि चार धाम की यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है, क्योंकि चार धाम यात्रा का स्वरूप लगातार बढता जा रहा है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला