
जानसठ। मीरांपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीलम पांडे ने नगर पंचायत जानसठ का भी अतिरिक्त पदभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि वे इससे पूर्व नगर पंचायत चरथावल में कार्यरत थी। अध्यक्ष नगर पंचायत जानसठ डाॅक्टर आबिद हुसैन ने नवागंतुक अधिकारी को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष डाॅक्टर आबिद हुसैन ने कहा कि कस्बे के सम्मानित नागरिकों की समस्याओं का विशेष तौर पर समाधान कर उनको हर प्रकार से सहुलत प्रदान की जाएं। नवांगतुक अधिशासी अधिकारी नीलम पांडे ने भी अध्यक्ष नगर पंचायत जानसठ डाॅक्टर आबिद हुसैन को विश्वास दिलाया कि सरकार की नियतों के अनुसार प्रत्येक नागरिक को हर संभव सुविधा लेते हैं प्रदान की जाएंगी ।






