नीलगाय से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

खतौली। क्षेत्र के लाडपुर चैकी अंतर्गत ग्राम खेड़ी कुरेश मार्ग पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेतों से अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पीआरवी 2250 मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)खतौली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल की पहचान अनुज कुमार (28 वर्ष) पुत्र प्रेमचंद निवासी मीरापुर दलपत के रूप में हुई है। बताया गया कि अनुज बाइक से अपने गांव लौट रहा था, तभी लाडपुर गांव के समीप खेतों से दौड़ती हुई नीलगाय अचानक सड़क पर आ गई। इससे बाइक उसकी चपेट में आकर अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी और अनुज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर नील गायों के झुंड सड़कों पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नीलगायों के बढ़ते आतंक पर रोक लगाने की मांग की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला