निर्वाचन को लेकर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर। आगामी विधान सभा निर्वाचन को देखते हुए निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने अध्यक्षता करते हुए सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया, जिसमें मतदाता सूची में नए नाम दर्ज करने, शिफ्टेड अथवा मृतक मतदाताओं के नाम हटाने से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ा प्रशिक्षण गंभीरता से प्राप्त करें और सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फॉर्म-6, 7 और 8 के सही ढंग से भरे जाने, बूथ लेवल अधिकारियों की जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अप्राजिता आर्यन सहित सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला