पुलिस ने आरोपी को सिखाया सबक, अल्टो कार को भी किया जब्त
मुजफ्फरनगर। भोपा पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर अपने पैरों पर चलने लायक नहीं छोडा। आरोपी दोनों हाथ जोडकर माफी मांगता रहा। भोपा क्षेत्र के पीडित पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी मेंहदी लगवाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि हसन अली पुत्र शम्सुद्दीन उर्फ शम्भु बहला फुसलाकर अल्टो कार में बेटी को अगवा कर ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीडिता को कुछ घंटे बाद ही बरामद कर लिया था, लेकिन उस समय आरोपी निकल गया था। पुलिस ने भागदौड कर आरोपी हसन अली को रहकडा रजवाहा की पुलिया के पास से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।






