नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश

खतौली। क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब परिजन गंगास्नान के लिए घर से बाहर थे और गांव के ही दो युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उठाकर ले गए। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गांव के कई परिवार गंगा स्नान के लिए शुक्रताल गए थे। घर पर कुछ बच्चे और युवक ही मौजूद थे। देर रात दो युवक गांव की एक नाबालिग लड़की को फोन पर बहलाकर घर से बाहर ले गए। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों ने लड़की को जबरन बाइक पर बैठाया और जंगल की ओर लेकर चले गए।बुधवार को जब परिवार गंगा स्नान से लौटा तो घर पर मौजूद भाई-बहनों ने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल खतौली थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। शुक्रवार को दोनों आरोपी नाबालिग लड़की को चीतल ग्रैंड हाईवे के पास छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को बरामद कर लिया। खतौली थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ अपहरण, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला