मुजफ्फरनगर। जिले के खेडी फिरोजाबाद के निवासी मनीराम पुत्र तिलकराम ने जिला अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायत के अनुसार, 18 सितंबर को लगभग सुबह प्रार्थी का बेटा मुकुल (15 वर्ष) स्कूल से घर लौट रहा था। तभी घर के पास गली में खड़ा पड़ोसी मोहित पुत्र ओमबीर (19 वर्ष) ने मुकुल को रोका और गालियां देते हुए लात-घूसों से मारपीट की। आरोप है कि मोहित ने मुकुल को घर तक खींचकर चारपाई और पंखे के नीचे ले जाकर गले में रस्सी बांध दी, जिससे गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। इसके बाद मोहित मौके से फरार हो गया। मनीराम ने कहा कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन थाने ने कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें दुत्कार कर भेज दिया। प्रार्थी ने जिला प्रशासन से सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।






