मुजफ्फरनगर। नशे पर प्रहार को ऑपरेशन सवेरा होते ही पुलिस ने नशा तस्करों को पकड़ने की झड़ी लगा दी है। इसी कड़ी में खालापार पुलिस ने 152 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रूपये बताई जा रही है। आरोपी नेटवर्क से जुडे लोगों को नशे के सामान की आपूर्ति करने आए थे।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि खालापार पुलिस ने बरेली के नशा बाजार से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। शामली रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने कफीज उर्फ कामरान निवासी बरेली और मेहरबान पिवासी फतेहगंज बरेली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 152 ग्राम स्मैक, इलेक्टोनिक कांटा और दो मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपी काफी समय से मादक पदाथो की तस्करी करते रहे हैं। मुजफ्फरनगर में वो स्मैक की आपूर्ति देने आए थे, लेकिन सही समय पर पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। गिरोह से जुडे़ अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जनपद पुलिस इन दिनों में नशा कारोबार से जुडे़ लोगों पर प्रहार करने में जुटी है।






