नवरात्र उत्सव में डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लक्ष्मण विहार चैराहे पर एक निजी रेस्टोरेंट में नवरात्रों के उपलक्ष्य में रंगारंग डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक प्रियंका, अनुराधा, कशिश और सारिका रहीं।
डांडिया की झंकार और उत्साहपूर्ण माहौल में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सजावट और भक्ति संगीत की गूंज ने नवरात्रि को और भी भव्य बना दिया। आयोजकों ने कहा कि नवरात्रि केवल डांडिया की थाप या उपवास का पर्व नहीं है, बल्कि यह जीवन की हर कठिनाई को साहस और आत्मबल से लड़ने की प्रेरणा देती है। यह आत्म संयम, साधना और साध्य की साधना का उत्सव है। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्रि केवल देवी की मूर्ति के आगे आरती करने का पर्व नहीं है, बल्कि हर नारी में देवी के स्वरूप को पहचानने और सम्मान देने का समय है। कार्यक्रम में महिलाओं ने भक्ति और उत्साह से डांडिया खेला और एक-दूसरे को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को और यादगार बनाने के लिए महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट भी प्रदान किए गए। नवरात्र महोत्सव का यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि समाज में महिलाओं की शक्ति और सम्मान को पहचानने का संदेश भी दे गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला