नरेश टिकैत बोले, किसान संगठन के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्टीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान संगठन के नाम पर किसी भी तरह की अराजकता के वो पक्षधर नहीं है। यूनियन सिर्फ किसानों के हितों के संघर्ष के लिए बनी है। उन्होंने नई मंडी पुलिस मुठभेड़ में एक संगठन से जुडे़ शातिर चोर की गिरफ्तारी पर कहा कि किसान संगठनों में अराजक तत्वों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है। इसी कडी में भाकियू में विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत शुक्रवार को कुछ मसलों को लेकर एसएसपी संजय वर्मा से मिलने आए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए चैधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान संगठन के नाम पर किसी तरह की अराजकता नहीं होनी चाहिए। हमारा काम सिर्फ किसानों की हितों की रक्षा और आपसी भेदभावों को भुलाने का है। जहां भी किसान का हित जुड़ा होगा, वहां संघर्ष किया जाएगा, लेकिन देखने में आ रहा है कि किसान संगठनों के नाम पर बड़े-बड़े खेल हो रहे है, जिन पर रोक लगाए जाने की जरूरत है। नई मंडी पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक संगठन से जुडे़ शख्स की गिरफ्तारी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए टिकैत ने कहा कि किसान संगठनों में असामाजिक तत्वों का प्रवेश सख्ती से बंद होना चाहिए, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए। भाकियू में अभियान चलाकर ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि बाहरी जिलों से आ रहा कूड़ा-करकट मुजफ्फरनगर की आबोहवा में जहर खोल रहा है, जिससे प्रदूषण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसलिए जरूरी है कि प्रशासन बडे-बडे वाहनों में बाहर से मंगाए जा रहे कूडा-करकट पर सख्ती से रोक लगाए। उन्होंने पश्चिमी यूपी में एम्स की स्थापना की वकालत की। सांसद हरेन्द्र मलिक से उनकी कई बार चर्चा हो चुकी है। हाल में ही उन्होंने एम्स के लिए एक जमीन भी देखी है।

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला