नगर गंग नहर पर मृत पशु और गौवंश मिलने से मचा हड़कंप

खतौली। नगर की गंग नहर पर उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय राजगीरों ने नहर किनारे मृत पशु और गौवंश के अवशेष पड़े देखे। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सुबह गंग नहर के किनारे कार्य कर रहे राजगीरों ने नहर में तैरते और किनारे पर पड़े पशुओं के अवशेष देखे। उन्होंने तत्काल इस घटना की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रपाल राजपूत और पुनीत अरोड़ा को दी। दोनों मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल व कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र शौरयाण पुलिस ओर भैसी चौकी प्रभारी नंदकिशोर शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम को भी बुलाया गया जहां डाक्टरों ने बताया कि ऐसा लगता हैं कि गौवंश को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया और मौके पर ही गौवंश की मौत हो गई जहां किसी ने सड़क से उठाकर सड़क किनारे फेंक दिया, उन्होंने मृत पशु और गौवंश के अवशेषों की जांच की। जानकारी अनुसार बताया गया कि मृतक पशु व गौवंश को बोरे में डालकर यहां पर फेका गया है प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि अवशेष नहर में कैसे पहुंचे। पुलिस और प्रशासन ने मौके से मिले अवशेषों को नियमों के तहत दबाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला