नकाबपोश बदमाशों की सूचना से मचा हड़कंप

पुरकाजी,। पुरकाजी देहात के लखनौती क्षेत्र के खड़कावाला स्थित नई बस्ती में सोमवार देर रात नकाबपोश बदमाशों की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से भयभीत ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग रात भर पहरा दे रहे हैं।
घटना सत्संग स्थल के पास बन रही नई काॅलोनी में उस समय घटी, जब इरशाद पुत्र अलाउद्दीन के घर के बाहर बैठी महिला फूलमाजरा पर अचानक चार नकाबपोश बदमाश आ धमके। महिला ने बताया कि दो बदमाशों ने पीछे से उसका मुंह दबा लिया, लेकिन शोर मचाने पर सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दर्जनों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी जयवीर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला व ग्रामीणों से पूछताछ कर क्षेत्र में जंगल की ओर कांबिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक रूप से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला