नए कानूनों को लेकर पुलिसकर्मियों से लिखित परीक्षा में पूछे 20 सवाल

मुजफ्फरनगर। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रहे जागरूकता अभियान के तहत पुलिस लाइन में नए कानूनों को लेकर प्रशिक्षण के बाद 20 सवाल पूछे गए, जिनमें से अधिकांश के उत्तर सही पाए गए। उधर कई स्कूल-कॉलेजों में नुक्कडा नाटिकाओं के माध्यम से नई तांती को जागरूक किया गयउा। पुलिस अधीक्षक क्राइम इंदू सिद्वार्थ ने तीनों कानूनों में जनता के हितों को लेकर हुए प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के नेतृत्व में जिले में भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्दार्थ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में रिफ्रेशर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी पेशी कार्यालय, कम्प्यूटर आपरेटर, एचएम क्राईम, व जीडी मुंशी द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को नए आपराधिक कानूनों लेकर प्रशिक्षित किया गया। नए कानूनों के महत्वपूर्ण प्रावधानों जैसे डिजिटल साक्ष्य की स्वीकृति, प्राथमिकी दर्ज कराने की ऑनलाइन सुविधा, दुष्कर्म पीड़ितों की गोपनीयता की सुरक्षा, जमानत एवं गिरफ्तारी से संबंधित सुधारों आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। अब तक 2 हजार के करीब पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण के बाद नए कानूनों से जुडे 20 सवालों को लेकर लिखित परीक्षा भी कराई गई।
नये आपराधिक कानूनों के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दू सिद्धार्थ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी को न केवल मनोरंजित किया, बल्कि उन्हें यह समझाने की कोशिश की गई कि कानून केवल सजा के लिए नहीं, बल्कि समाज में न्यायए समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं।पुलिस अधीक्षक अपराध ने उपस्थित सभी से अपील की कि वे नये कानूनों के प्रति जागरूक रहें, अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी रखें तथा पुलिस के साथ मिलकर जनसहयोग के माध्यम से एक सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदार बनें।
उधर जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित इंटर कॉलेज क्लोजिंग सेरेमनी में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा विद्यार्थियों व स्टाफ को नये आपराधिक कानूनों, मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया। पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगियां को स्मृति चिंह देकर सम्मानित भी किया गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला