ध्वनि प्रदूषण पर शिकंजा, धार्मिक स्थलों से हटवाएं लाउड स्पीकर

मुजफ्फरनगर। धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर मानक से अधिक ध्वनि की शिकायतों के मद्देनजर पुलिस ने शनिवार से तीन दिन का विशेष अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन सिविल लाइन पुलिस ने धार्मिक स्थलों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण के आरोप में 9 लाउड स्पीकर जब्त किए। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मुजफ्फरनगर जिले में धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण होने की शिकायत मिल रही है। इसी कड़ी में एसएसपी संजय वर्मा ने कार्रवाई के लिए कहा था। इसी के अनुपालन में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए किए अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी धार्मिक स्थल पर ध्वनि प्रदूषण तो नहीं हो रहा। इसी कड़ी में शनिवार से तीन दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया है। सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार की अगुवाई में मानक से अधिक ध्वनि में लाउड स्पीकर बजते हुए पाये जाने पर कई धार्मिक स्थलों से 9 लाउड स्पीकर को उतरवाए गए। दोबारा मानक से अधिक ध्वनि में न बजाने के लिए हिदायत दी गयी । एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि शहर क्षेत्र में धार्मिक स्थलों पर चेकिंग के दौरान जहां ध्वनि प्रदूषण मिला, वहां से ध्वनि यत्र को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान अगले तीन दिन चलने वाला है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला