मुजफ्फरनगर। सृष्टि के रचयिता, ज्ञान-विज्ञान और वास्तुशास्त्र के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती जनपद में बड़े श्रद्धाभाव और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पूजनोत्सव, हवन, भंडारा एवं शोभा यात्राओं का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विश्वकर्मा चौक पर हवन-पूजन एवं शोभायात्रा शहर के विश्वकर्मा चौक पर समाज के लोगों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए और आहुति देकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद विश्वकर्मा चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः करना चौक पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ध्वज और भक्ति गीतों की गूंज ने वातावरण को धार्मिक रंग में रंग दिया। इंदिरा कॉलोनी विश्वकर्मा मंदिर में पूजनोत्सव इसी क्रम में इंदिरा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में भव्य पूजनोत्सव आयोजित हुआ। इस अवसर पर हिमांशु धीमान एवं सचिन धीमान सपत्नीक यजमान रहे। पूजन आचार्य पंडित सत्यवर्त आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण और यज्ञ के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पुरोहित ने कहा कि आदि देव भगवान विश्वकर्मा ज्ञान और विज्ञान के दाता हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के लिए द्वारका नगरी, रावण के लिए स्वर्ण लंका, भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, भगवान शिव का त्रिशूल, इंद्र का वज्र, हनुमान की गदा और कुबेर का पुष्पक विमान का निर्माण किया था। उनके द्वारा बताए गए वास्तुशास्त्र नियमों से निर्मित भवन शुभ फल प्रदान करते हैं और उनमें किसी प्रकार का दोष नहीं होता।पूजनोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और विश्वकर्मा भगवान के विशेष मंत्रों से आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित
इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह, मास्टर निर्मल सिंह धीमान, सभासद रजत धीमान, नेता राधेश्याम विश्वकर्मा, नरेश कुमार विश्वकर्मा, महामंत्री नरेंद्र सिंह, डॉ. नरेश विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश धीमान, सुनील धीमान, ब्राह्मपाल धीमान, भूषण धीमान, राजेश धीमान, सुरेंद्र धीमान, चंद्रदत्त धीमान, मास्टर महेंद्र दत्त, अर्जुन धीमान, रमेश चंद धीमान, एडवोकेट अश्वनी धीमान, बृजपाल धीमान, सतीश विमान, शिवकुमार धीमान, जनार्दन विश्वकर्मा, मुकेश धीमान, राजेश धीमान, आनंद धीमान, बृजेश धीमान, नाथीराम धीमान, देवदत्त धीमान, डॉ. अमन सिंह, महेंद्र धीमान, बिट्टू धीमान सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरे दिन चले इन आयोजनों ने शहर को भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर कर दिया।







