धूमधाम से निकली गणेश शोभा यात्रा, पगड़ी पहनाकर किया गया स्वागत

पुरकाजी। कस्बे में श्री गणेश युवा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता व ऋषभ गोयल के नेतृत्व में श्री गणपति विग्रह मूर्ति स्थापना का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर श्री गणपति भगवान की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमकर नृत्य किया और गुलाल उड़ाकर उत्सव का आनंद लिया।
शोभा यात्रा प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला कानून गोयान हिंदू से शुरू होकर बाजार कला, सत्य विहार, कॉलोनी निकट बालाजी धाम होते हुए मंदिर मलखान सिंह बैंकट हॉल तक पहुंची, जहां विग्रह की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान पप्पन गोयल व सुनील पाल द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में समिति के सदस्यों ने वरिष्ठ समाजसेवी बृजकिशोर गुप्ता बिट्टू को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं यूपी रत्न डॉ. संदीप वर्मा द्वारा भी जलपान का आयोजन किया गया, जिनका स्वागत बृजकिशोर गुप्ता ने पगड़ी पहनाकर किया। पूजन का कार्य आचार्य विपुल भारद्वाज ने संपन्न कराया और यजमान के रूप में बृजकिशोर गुप्ता बिट्टू जिला सहसंयोजक रहे। शोभा यात्रा में अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, ऋषभ गोयल, ऋषभ गुप्ता, तुषार चंचल, सोनू कश्यप, यश जोशी, पंकज जोशी, अर्जुन गुप्ता, अंशुल मित्तल, सोनू मित्तल, बिट्टू धीमान, भानु शर्मा, आचार्य पंडित दीपक कौशिक, राघव गोयल, रितिक शर्मा, कन्हैया वर्मा, मोहित गुप्ता, विपिन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला