धर्मगुरुओं व सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ अफसरों ने किया मंथन

खतौली। शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान, आगामी त्यौहारों तथा हाल में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे पोस्टर-पर्चों के मद्देनज़र एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव व थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल ने की। गोष्ठी में थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं तथा पूर्व व मौजूदा प्रधानों ने भाग लिया। इस दौरान चौकी प्रभारी तेजवीर सिंह, धर्मेंद्र स्यौराण विक्रान्त कुमार कर्दम, सोहनवीर सिंह ने उपस्थित जनों से अपील की कि सभी आगामी पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे, शांति व सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक पोस्टरों से प्रभावित न हों। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है। साथ ही स्थानीय लोग भी पुलिस का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे।बैठक में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जोड़कर जागरूकता फैलाना आवश्यक है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला