धर्मगुरुओं और मुस्लिम जिम्मेदारान ने की अमन-चैन बनाए रखने की अपील

जानसठ। देश और प्रदेश में “आई लव मुहम्मद” मुद्दे तथा दर्ज मुकदमों के परिप्रेक्ष्य में आईटी पब्लिक स्कूल, जानसठ में मुस्लिम धर्मगुरुओं व जिम्मेदारान की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में अमन-शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कोई कार्यक्रम आयोजित करना हो तो प्रशासन से अनुमति लेकर ही किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. आबिद हुसैन, मौलाना अब्दुल रहमान नदवी और मौलाना लुकमान ने की। उन्होंने कहा कि मुसलमान अपने नबी हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम से जान, माल और औलाद से बढ़कर मुहब्बत करते हैं और उनकी शान में किसी भी प्रकार की गुस्ताख़ी बर्दाश्त नहीं करेंगे। लेकिन साथ ही, इस्लाम द्वारा बताए गए रास्ते पर चलते हुए अमन-ओ-अमान को सर्वोपरि रखा जाएगा।डॉ. आबिद हुसैन ने कहा कि यहाँ अधिकांश लोग जमीअत उलमा-ए-हिंद से जुड़े हुए हैं और जमीअत कभी नहीं चाहेगी कि मुल्क का अमन-चैन खराब हो। सभी जिम्मेदारान ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से मौलाना लुकमान मज़ाहिरी, मौलाना अमीर हैदर सुल्तानपुरी, मुफ़्ती क़मर रज़ा, मौलाना शाहिद, मौलाना जान मुहम्मद, मौलाना यासीन, मुफ़्ती शुएब, मौलाना इरशाद, हाफ़िज़ अकबर, असलम क़ुरैशी, क़ारी आबिद, क़ारी सलमान सादिक़, सरफ़राज़ राजपूत, हाफ़िज़ फ़िरोज़, हाफ़िज़ अब्दुल ख़ालिक़, इरशाद एडवोकेट, आरिफ शीशमहली एडवोकेट सहित अनेक जिम्मेदारान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला