धमाके से दहला शाहपुर, तीन दुकानों की बिल्डिंग ध्वस्त

न सिलेंडर और न फटा एसी का कंपे्रशर, विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी एक्सपर्ट टीम, एसपी देहात ने टीम के साथ घटनास्थल का जाना हाल, व्यापारियों ने विस्फोट पर जताया आक्रोश

शाहपुर। शाहपुर के मेन बाजार में बृहस्पतिवार देर रात हुए जोरदार धमाके में तीन दुकानों की बिल्डिंग ध्वस्त हो गई और चैथी दुकान का शटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रात के अंधेरे में हुए विस्फोट के बाद लोग अनहोनी की आशंका से कांप गए। विस्फोट कैसे हुआ, यह रहस्य बना हुआ है, क्यांकि न तो दुकान के अंदर रखा सिलेंडर और न ही एसी का कंप्रेशर फटा है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्थल का अवलोकन किया। विस्फोट के कारणों की जांच के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।
कस्बे के मेन बाजार में यह धमाका देर रात एक बजे के करीब हुआ, जिससे रात भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मशहूर हलवाई रहे कलीराम सैनी के पास में सर्राफ अनिल वर्मा, गारमेंटस व्यापारी मुकेश शर्मा और कमल किशोर वर्मा की दुकान है, जिसमें पलड़ी निवासी आरिफ किराएदार है। तेज आवाज के साथ हुए धमाके में इन तीनों दुकानों की बिल्डिंग ध्वस्त होकर बिखर गई। धमाके में सड़क पार पंकज सिंघल की दुकान का शटर भी फट गया। यही नहीं आसपास की कई दुकानों की बिल्डिंग में भी दरारें आ गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। रात के अंधेरे में आशंका जताई गई कि विस्फोट सिलेंडर या एसी कंप्रेशर फटने की वजह से हुआ है। सूचना पाते ही शाहपुर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर आ गई। सुबह हुई तो साफ हुआ कि न तो सिलेंडर फटा और न ही एसी कंप्रेशर। विस्फोट के बाद किसी तरह की आग भी नहीं लगी।
विस्फोट की घटना को गंभीरता से लेकर फोरेंसिंक और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने सीओ गजेन्द्र पाल सिंह और पूरी टीम के साथ घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई, लेकिन यह रहस्य बरकार है कि आखिर विस्फोट हुआ तो कैसे हुआ। घटनास्थल पर एकत्रित हुए व्यापारियों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। बताया गया है कि इन दुकानों में किराएदारी को लेकर भी विवाद चल रहा है। हालांकि विस्फोट को लेकर कई तरह की चर्चाएं है। पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने बताया कि शाहपुर में हुए विस्फोट की घटना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जा रही है। एक्सपर्ट की मदद लेकर विस्फोट के कारणों की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading
डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे