धन फाइनेंस कंपनी लिमिटेड पर ठगी का आरोप

महिलाओं से 2260 रुपए बीमा शुल्क लेकर फरार हुए कर्मचारी

गरीबों को लालच देकर हजारों रुपए हड़पे

खतौली। महिलाओं को 60 हजार रुपये का ऋण दिलाने का झांसा देकर धन फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों ने ठगी कर डाली। कंपनी द्वारा महिलाओं से बीमा व फाइल चार्ज के नाम पर प्रति महिला 2260 रुपए वसूलने के बाद दफ्तर बंद कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने थाने पर हंगामा कर कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।धन फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी यामीन ने क्षेत्र के चलसीना, नया गांव और जानसठ गांव में जाकर महिलाओं को 60 हजार रुपये का लोन स्वीकृत कराने का लालच दिया। बताया गया कि लोन की मासिक किस्त 3005 रुपए होगी। इसके लिए कंपनी ने प्रत्येक गांव से 10–10 महिलाओं का समूह बनाया।कंपनी की ओर से यामीन ने प्रत्येक महिला से बीमा शुल्क और फाइल चार्ज के नाम पर 2260 रुपए जमा कराए। महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि जैसे ही यह राशि जमा होगी, अगले दिन तक लोन की रकम 60,000 रुपए सीधे खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने पूरी राशि जमा कर दी। लेकिन अगले दिन जब वे धन फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के तहसील रोड स्थित ऑफिस पहुंचीं तो दफ्तर बंद मिला और कर्मचारी यामीन वहां से फरार हो चुका था धोखाधड़ी का पता चलते ही करीब तीस महिलाएं खतौली थाने पर पहुंचीं और जोरदार हंगामा किया। उन्होंने कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ठगी से वसूले गए पैसे लौटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान में दर्जनों लोग सरला, सुनिता, मुनेश, प्रियंका, बबीता, हबीब, संजीदा, शबनम, समोना, शाहनवाज,अजय आदि मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला