दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

मीरांपुर। कस्बे की एक महिला ने पंजाब निवासी दो युवकों पर अपनी नाबालिक पुत्री को बहका-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मामला अलग-अलग सम्प्रदाय से जुड़ा है।
कस्बे के मौहल्ला कमलियाँन निवासी एक महिला ने मीरांपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व वह अपने पति व परिवार के साथ पंजाब के अमृतसर में रहकर जूस बेचने का कार्य करने गए थे। इस दौरान वहीं के रहने वाले युवक विशाल व संजू का इनके यहां आना जाना हो गया। आरोप है कि उक्त दोनों युवकों ने महिला की पुत्री को बहकाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दर्ज मुकदमें के अनुसार दो दिन पूर्व संजू व विशाल मीरांपुर आए और महिला की 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को बहका फुसलाकर भगा ले गए। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला अलग-अलग सम्प्रदाय से जुड़ा होने के कारण खुफिया विभाग भी मामलें पर नजरें जमाएं हुए है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला