मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने अवैध शस्त्र से फायरिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए आरोपी दक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियों में दोनों हाथों में तमंचा लेकर फायर करने वाले आरोपी को ऐसा सबक मिला कि वो पुलिस कर्मियों के कंधे का सहारा लेकर हवालात तक गया।
सोशल मीडिया पर दो दिन पहले एक युवक का वीडियों वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक तमंचे से हवाई फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने वायरल वीडियों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दक्ष पुत्र प्रभात कुमार निवासी गंगलवाली गली उत्तरी सिविल लाइन थाना सिविल लाइन को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी दक्ष को अच्छा खासा सबक सिखा दिया, जिस कारण वो अपने पैरों पर चलने लायक नहीं रहा। पुलिसकर्मियों ने कंधे का सहारा देकर उसे हवालात तक पहुंचाया। बता दे कि व्यापक कार्रवाई के बाद युवाओं के हथियारों के साथ रील बनाने और तस्वीर लेने का क्रेज कम नहीं हो पा रहा है। पुलिस कई सौ युवाओं को अवैध शस्त्र के साथ जेल भेज चुकी है।






