दुल्हन की तरह सजा कप्तान ऑफिस, सब कुछ मिला व्यवस्थित

मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निरीक्षण को लेकर गुरूवार को पुलिस ऑफिस दुल्हन की तरह सजा रहा। यही नहीं सब कुछ व्यवस्थित ढंग से देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान कप्तान ने लापरवाही पर कई कर्मचारियों को फटकार लगाई, जबकि कुछ को शाबाशी देने का काम किया।
पुलिस ऑफिस की शाखाओं में गुरूवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा का निरीक्षण प्रस्तावित था। सुबह से ही पूरे आफिस को सफाई के साथ सजाया गया था। पूरा नजारा ही मनमोहक था, इसलिए फरियादी भी पूछते नजर आए कि आज क्या बड़ा आयोजन है। आड़े-तिरछे वाहन भी व्यवस्थित खड़े दिखाई दिए। यातायात हो या फिर सिविल पुलिस का जवान, हर कोई अपनी डयूटी पर मुस्तैद था। दोपहर के समय एसएसपी वर्मा ने एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ और एसपी यातायात अतुल चैबे के साथ तमाम शाखाओं के कार्यो की समीक्षा करने के साथ वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिला सम्मान केन्द्र में अव्यवस्था पर एसएसपी काफी नाराज हुए। उन्होंने जल्द से जल्द सुधार के निर्देश दिए। यही नहीं अच्छा काम करने वाले कई पुलिसकर्मियों को शाबाशी दी। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को दंडित करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही सराहनीय कार्यो के लिए कई पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला