दुधाधारी में मकान ध्वस्तीकरण को लेकर उबाल

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना ब्लॉक के गांव खेड़ी दुधाधारी में एक प्रजापति परिवार का मकान गिराए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर दबंगों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
धरने के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव खेड़ी दुधाधारी निवासी सोहनलाल प्रजापति के मकान को अवैध बताकर लेखपाल बसंत बालियान द्वारा 5 नवंबर को एक लाख रुपये की अवैध मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर 6 नवंबर को ग्राम प्रधान अनुज देशवाल, लेखपाल और तितावी थाना प्रभारी पवन चौधरी की मौजूदगी में बिना किसी पूर्व नोटिस के पीड़ित परिवार के मकान पर बुलडोजर चलवा दिया गया। मोहन प्रजापति ने बताया कि जिस भूमि को ग्राम समाज की भूमि बताकर मकान गिराया गया, उसी भूमि पर लगभग 35 अन्य मकान वर्षों से बने हुए हैं, जिनमें स्वयं ग्राम प्रधान का मकान भी शामिल है। इसके बावजूद केवल प्रजापति समाज के परिवार को निशाना बनाया गया, जो सामाजिक भेदभाव और उत्पीड़न को दर्शाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि सोहनलाल प्रजापति और उनके दो पुत्रों को थाना तितावी में बंद कर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा बीस हजार रुपये लेकर उन्हें छोड़ा गया। इन घटनाओं से अति पिछड़ा वर्ग समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार दबंगों से भयभीत है और गांव छोड़ने को मजबूर हो रहा है। मोहन प्रजापति ने कहा कि गांवों में अति पिछड़ा वर्ग का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और यदि न्याय नहीं मिला तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। संगठन की मांग है कि उक्त भूमि पर बने सभी मकानों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, सरकारी भूमि पर बने ग्राम प्रधान के मकान की भी जांच हो, भ्रष्टाचार के आरोपों में लेखपाल बसंत बालियान और थाना प्रभारी पवन चौधरी को निलंबित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा ग्राम प्रधान के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया जाए। धरना-प्रदर्शन में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया, वरिष्ठ नेता रामनिवास प्रजापति एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाल, प्रभारी सुखपाल कश्यप, विजय पाल, कमल प्रजापति, धीरज प्रजापति एडवोकेट, रजत प्रजापति, कृष्ण पाल सैन, धर्मपाल प्रजापति, सचिन प्रजापति, राजीव पारम, रवि पारम, सोनू पाल, कादिर कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला