दिवंगत काज़ी जमील अहमद की स्मृति में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न

खतौली। नगर के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी दिवंगत काज़ी जमील अहमद की स्मृति में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट शुरू करने से पहले मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दशकों ने मरहूम काज़ी जमील अहमद को खिराजे अकीदत पेश करते हुए उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत की । खतौली बुढ़ाना रोड़ पर बड़े बिजली घर के निकट स्थित इंडियन क्रिकेट बॉक्स (मिनी स्टेडियम) में खेली गई तीन मैचों की सीरीज में टीम काज़ी नबील और टीम तासीर हसन के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई, रविवार को शुरू हुई इस सीरीज में दोनो टीम ने एक एक मैच जीत लिया ।बारिश के कारण सीरीज का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए काज़ी नबील की टीम 8 ओवर में सिर्फ 43 रन ही बना पाई, तासीर हसन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और विजेता बनी।
विजेता टीम के खिलाड़ी काज़ी अदिल, अथर जमाल, नबील कुरैशी, राव मुज्जमिल, नदीम अंजुम, अभिषेक गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जिताने में मुख्य भूमिका निभाई । मैच देखने आए दर्शकों ने खेल का भरपूर आनंद लिया ।
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और खेल भावना का परिचय दिया ।
इस अवसर पर सपा नगराध्यक्ष हाजी वसीम सिद्दीकी भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। पूर्व नगर अध्यक्ष इरशाद जाट ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर भाग लेना चाहिए।
टूर्नामेंट में हाजी यूसुफ, मुन्ना खां, जावेद मुल्तानी, मुबश्शिर हाशमी, कैस काजी, वली मंसूरी, तुफैल मिर्जा, वकील मंसूरी, रियाज़ सिद्दीकी, जावेद पठान, नौशाद राणा, तनवीर, नौशाद, मुन्ना, शादाब जाट, नईम मिर्जा, नासीर अहमद, गुफरान अंसारी, अब्दुल रहमान आदि खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल