दरोगा आकाश शर्मा बने देवदूत

खतौली। जहां अक्सर पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर सवाल उठते रहते हैं, वहीं कुछ कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो विभाग का मस्तक गर्व से ऊंचा करते हैं। ऐसा ही उदाहरण खतौली कोतवाली क्षेत्र की भूड़ चौकी पर तैनात उप निरीक्षक आकाश शर्मा ने पेश किया।
दरअसल बीती रात रात्रि गश्त के दौरान दरोगा आकाश शर्मा को सफेदा रोड स्थित रेलवे लाइन के किनारे घास में किसी की कराहट सुनाई दी। उन्होंने तुरंत अपनी बाइक रोकी और तलाश की तो एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। इस पर आकाश शर्मा ने बिना देर किए एंबुलेंस मंगवाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जिससे उसकी जान बच गई। घायल युवक ने होश आने पर अपना नाम भीमराव पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, निवासी मोहनलाल गंज लखनऊ बताया। वह वर्तमान में खतौली के मोहल्ला शिवपुरी में रहकर जनपद के एक एक बैंक में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। त्यौहार की छुट्टियां समाप्त होने के बाद जब वह लखनऊ से वापस लौट रहा था, तो खतौली आउटर पर ट्रेन की बोगी के गेट पर खड़े होने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया। करीब 24 घंटे तक वह घास में बेसुध पड़ा रहा। भीमराव ने भावुक होकर कहा कि अगर दरोगा आकाश शर्मा समय रहते उसे नहीं देखते, तो शायद उसकी जान नहीं बचती। इस कार्य में उप निरीक्षक आकाश शर्मा के साथ हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल देवेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। तीनों की तत्परता और संवेदनशीलता से एक युवक को नई जिंदगी मिल सकी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला