दरक सकते हैं दलदली जमीन पर लगाए गए झूले

खतौली। इस बार का प्रसिद्ध छड़ियों का मेला अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। लगातार हो रही बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मेला पूरी तरह परवान नहीं चढ़ पाया है। जगह-जगह गंदगी का आलम है, वहीं मनोरंजन स्थल पर लगी झूलों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विश्वकर्मा मंदिर के पीछे लगाए गए झूला स्थल पर सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। यहां नंगी तारें चिंगारी छोड़ रही हैं, जिससे झूलों में करंट उतरने का खतरा बना हुआ है। वहीं, दलदली जमीन पर लगाए गए झूले कभी भी धंस सकते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। बारिश के चलते झूला स्थल की कच्ची जमीन फिसलन भरी हो गई है, जिसके कारण आगंतुकों के चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। हालात को देखते हुए एसडीएम और सीओ ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हिंडोला झूले को बंद करवा दिया, लेकिन शेष झूले अभी भी जोखिम के बीच संचालित हो रहे हैं। ठेकेदारों द्वारा जमीन को दुरुस्त किए बिना झूलों का संचालन शुरू कर दिया गया, जिससे हादसे की संभावना और बढ़ गई है। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय जागरूक लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही अव्यवस्थाओं पर काबू नहीं पाया गया तो मेले की रौनक फीकी पड़ जाएगी और कभी भी बड़ा हादसा घट सकता है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला