दबंगईः कारतूसों से नाम का नया खेल, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

जेल गए सप्लायर बंटी गैंग से जुड़े सदस्यों से 3 पिस्टल, आठ तमंचे और 20 कारतूस बरामद
10 हजार के ईनामी नाबालिग के पिता उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले में हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर कारतूस से अपना नाम लिखकर दबंगई दिखाने के नए खेल का खुलासा हुआ है। शाहपुर पुलिस ने नाबालिग समेत तीन सप्लायरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से तीन पिस्टल, 8 तमंचे और 20 कारतूस बरामद किए है। नाबालिग के पिता उत्तराखंड में हैड कांस्टेबल है। गिरोह का सरगना फिरोज उर्फ बंटी भोपा थाने से हथियारों की तस्करी में जेल जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने एसपी देहात आदित्य बंसल के साथ हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले गैंग के खिलाफ हुई कार्यवाही को मीडिया से साझा किया। उन्होंने बताया कि भोपा पुलिस ने चार अगस्त को फिरोज अंसारी उर्फ बंटी समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनसे बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद हुए थे। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस हथियारों की सप्लाई से जुडे़ सदस्यों की टोह में जुटी हुई थी। इसी बीच शाहपुर थानाध्यक्ष मोहित चैधरी को जानकारी मिली कि कुछ लोग अवैध हथियारों की सप्लाई देने के लिए आ रहे है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए प्रणव निवासी खेड़ा जट, अनस निवासी ताशीपुर थाना मंगलौर को तीसरे नाबालिग साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में इनके पास से 32 बोर की तीन पिस्टल, आठ तमंचे और 20 कारतूस बरामद किए है।
एसएसपी वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया नाबालिग सबसे शातिर है, वो दबंगई दिखाने के लिए कारतूस से अपना नाम लिखकर सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करता है। उसके पिता उत्तराखंड पुलिस में हैड कांस्टेबल और फिलहाल हरिद्वार जिले के एक थाने में तैनात है, जबकि उसका भाई एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी पर भोपा पुलिस की तरफ से 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। आरोपी काफी समय से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। पत्रकार वार्ता में सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला