खतौली। थाने में मंगलवार को अर्द्धवार्षिक शस्त्र निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव के नेतृत्व में थाने में जमा सभी शस्त्रों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा व सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सीओ ने थाने में रखे गए सरकारी तथा लाइसेंसी शस्त्रों की स्थिति की जानकारी ली और उनकी कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने शस्त्रों की साफ-सफाई, रख-रखाव और उपयोग की स्थिति पर संतोष जताया। साथ ही शस्त्रों से संबंधित अभिलेखों का भी मिलान किया गया, जिससे रिकार्ड पूर्ण रूप से सही पाए गए। सीओ राम आशीष यादव ने इस दौरान पुलिस कर्मियों को शस्त्रों की सुरक्षा और समय-समय पर देखभाल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शस्त्रों का रख-रखाव पुलिस बल की कार्यकुशलता और सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वार्षिक शस्त्र निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।






