त्यौहारों से पहले फिर हरकत में आया खाद्य विभाग

मुजफ्फरनगर। आगामी पर्व नवरात्रि एवं दशहरा पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान व्रत में प्रयोग होने वाली मिठाइयों, दुग्ध उत्पादों, घी, कुट्टू का आटा, सिंघाड़ा आटा व अन्य फलाहार की गुणवत्ता जांचने हेतु छापेमारी की गई।
सहायक आयुक्त खाद्य मुजफ्फरनगर अर्चना धीरान एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्रा के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गया। खतौली क्षेत्र में कुटुम्ब रिटेल्स जीटी रोड से कुट्टू का आटा और सेंधा नमक, सोहनलाल शांतिप्रसाद बड़ा बाजार से सिंघाड़े का आटा, तथा एआर पाल किराना स्टोर भूड़ से कुट्टू का आटा व साबूदाना के नमूने लिए गए। इसके अलावा ओम शांति प्रोविजन स्टोर से कुट्टू की गिरी का नमूना संग्रहित किया गया। तहसील जानसठ क्षेत्र में बालाजी कनफेक्शनरी बेहड़ा सादात से पेस्ट्री, आजाद डेयरी मोरना से पनीर और मिल्क क्रीम, श्री दुर्गा इंटरप्राइजेज मोरना से कुट्टू का आटा तथा खुशी प्रोविजन स्टोर शुक्रताल से साबूदाना के नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल 11 नमूने नियमानुसार एकत्र कर खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल चैधरी, सुनील कुमार, मनोज कुमार तथा कुलदीप सिंह भी शामिल रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल