तेल गोदाम में भीषण अग्निकांड, ड्रम फटने के धमाकों से सहमे लोग

मुजफ्फरनगर। शहर के चरथावल मोड पर आबादी के बीच बने तेल गोदाम में सोमवार को बड़ा अग्निकांड हो गया। आग की लपटों और धुएं के गुब्बार से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई, क्यांेकि बीच-बीच में तेल से भरे डम तेज आवाज के साथ फट रहे थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में दमकल की सात से आठ गाडियां लगाकर आग पर काबू पाया गया। आग में लाखों का माल स्वाह होने का अनुमान है। एक साल पहले इसी गोदाम में आग लगी थी।
शहर के चरथावल रोड पर शनि धाम के पास फरमान, हाजी शाकिब और टिंकू की साझेदारी मंे आबादी के बीच तेल का गोदाम है। सोमवार में पूर्वान्ह में गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों और धुएं के गुब्बार से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए, लेकिन आग विकराल होने के कारण आग लगातार बढती ही जा रही थी। इसी बीच सूचना पाकर सहायक पुलिस अधीक्षक सि(ार्थ के मिश्रा और एसडीएम सदर प्रवीण सिंह भी मौके पर आ गए। राहत बचाव कार्य कराते हुए जानसठ, बुढ़ाना के साथ कई पेपर मिलों से दमकल की गाडियों को बुलाया गया। इसी बीच गोदाम में रखे तेल से भरे ड्रमों के फटने से लोग सहम गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों रूपये का माल स्वाह हो गया। हालांकि आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आग बड़ी विकराल थी, जिससे कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती। क्षेत्र के लोगों ने जन सुरक्षा का हवाला देते हुए तेल गोदाम को स्थानांतरित करने की मांग उठाई है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला